Uncategorized

घनश्यामपुर में नितेश स्वीट पर बाट एवं माप विभाग की छापेमारी, घटतौली मिलने पर कार्रवाई

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर।
घनश्यामपुर स्थित नितेश स्वीट की दुकान पर बाट एवं माप विभाग की टीम ने छापेमारी कर जांच की गयी । निरीक्षण के दौरान दुकान में कथित रूप से घटतौली पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, बाट एवं माप निरीक्षक पीयूष त्रिपाठी ने टीम के साथ नितेश स्वीट की दुकान पर पहुंचकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की तौल की जांच की। जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप तौल नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की गई।
दुकान के संचालक मानिक यादव को नियमों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सही मात्रा में सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
बाट एवं माप विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यदि किसी दुकान पर घटतौली या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Related Articles

Back to top button