डीएम बोले— एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियां बचा सकता है विश्व रक्तदाता दिवस पर
संवाददाता अंकित दूबे

जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी जौनपुर के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कहा कि “रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता, बल्कि एक यूनिट रक्तदान करके व्यक्ति तीन लोगों की जान बचाने में योगदान दे सकता है।” उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. मनोज वत्स ने रक्तदान की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है। इसलिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता (आईपीएस), सीएमएस डॉ. संजय कन्नौजिया, डॉ. सैफ खान, अवनीश प्रताप सिंह, नेहा सिंह, मनीष चौरसिया, नीतेश श्रीवास्तव, डॉ. मनीष, अरविन्द सिंह, डॉ. संदीप पाण्डेय, हृदय कुशवाहा, आलोक मणि, विद्याधर राय विद्यार्थी, अरुण सिंह, डॉ. अंजू सिंह, दीक्षा राय, ओम प्रकाश, शालिनी मौर्य, साकेत प्रधान, विकास, संदीप, हितेश, पंकज, नेहा, शुभम, नितिन चौरसिया, अरविन्द, विवेक, रवि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया