Uncategorized

योग महापर्व की गूंज से गुंजायमान हुआ शिकारपुर क्षेत्र, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांव-गांव दिखा उत्साह, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपनाया ‘करें योग, रहें निरोग’ का संकल्प

महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपनगर शिकारपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में योग महापर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह छह बजे से ही क्षेत्र के अमृत सरोवरों, मनरेगा पार्कों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालय परिसरों में लोगों की भीड़ जुटने लगी। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रही, जिसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखना तथा सक्रिय एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। घुघली क्षेत्र में दिखा योगाभ्यास बसतपुर, रामपुर ब्लडीहा
शिकारपुर क्षेत्र के सेमरा राजा, अगया, लक्ष्मीपुर शिवाला, भिसवा, दरौली, सिसवा राजा, राजमंदिर, इमिलिया, कृत पिपरा, गिदहा, पकड़ी खुर्द, सवना, सवरेजी, सिसवा बाबू, पिपरा बाबू, मुजहना, रामपुरवा, सतभरिया, करमहा, गौनरिया बाबू, बरवा विद्यापति, फुलवरिया, शिकारपुर, बल्लोखास, परसा गिदही, पड़री खुर्द, रामपुर महुअवा, पकड़ी सिसवा, विशुनपुर भड़ेहर, लक्ष्मीपुर एकडंगा, नंदना, शिवपुर, गोपाला, सिरसिया, बैरिया, हरखपुरा, बरवा खुर्द, बेलवा टीकर, करमही, धर्मपुर, विशुनपुर गबडुवा तथा हरपुर महंत सहित अनेक गांवों में योग शिविर आयोजित किए गए।
योग प्रशिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव कम होता है।
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button