Uncategorized

ग्रीनपार्क स्टेडियम में हजारों लोगों ने प्राणायाम और ध्यान केन्द्र आसन किया

कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में हजारों लोगों ने प्राणायाम और ध्यान केन्द्र आसन किया, सांसद बोले- विकसित कानपुर के लिए स्वस्थ नागरिक जरूरी|
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हजारों लोगों ने एक साथ योगासन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के मंत्री राकेश सचान मौजूद रहे। उनके साथ कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, सरोज कुरील और एमएलसी अरुण पाठक ने भी योग क्रियाओं में भाग लिया।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, जेसीपी विपिन टाडा और संकल्प शर्मा समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी योगासन कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

सांसद रमेश अवस्थी, मंत्री राकेश सचान और पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल
सांसद रमेश अवस्थी, मंत्री राकेश सचान
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग की सुप्रिया विद्यार्थी ने शासन के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। मंच से प्राणायाम, शलभ आसन और ध्यान केंद्रित करने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया, जिसमें मौजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम का बढ़ चढ़कर सहयोग रहा।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि ऐतिहासिक ग्रीन पार्क मैदान में योग दिवस का आयोजन होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कानपुर हमेशा से क्रांतिकारियों की धरती रहा है और हर नागरिक विकसित कानपुर का सपना देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। ऐसे में कानपुर का विकास तभी संभव है, जब यहां के नागरिक स्वस्थ होंगे। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की।

विशेष संवाददाता रवि शर्मा की खास रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button