Uncategorized

मोहर्रम को लेकर पुलिस सतर्क, रामपुर बल्डीहा में फ्लैग मार्च

आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम रामपुर बल्डीहा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। स्थान: रामपुर बल्डीहा, थाना घुघली, जनपद महाराजगंज
✍️

Related Articles

Back to top button