Uncategorized

शिव मंदिर में भाजपा घुघली उत्तरी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न

घुघली विकास खंड के अमोडा स्थित में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार शाम लगभग 6 बजे भाजपा घुघली उत्तरी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी अंगद गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष अशोक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, मानसिंह, ग्राम प्रधान शैलेश पटेल, रवि पांडेय, बैजनाथ गुप्ता सहित सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button