Uncategorized

बदलापुर में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, संचालकों में मचा हड़कंप

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाते हुए मंगलवार को छापेमारी की। जौनपुर के एडिशनल सीएमओ डॉ. अरुण यादव के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडे तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकेश मौर्य भी मौजूद रहे। टीम ने विशेष रूप से बेसमेंट में संचालित अस्पतालों की जांच की और उनके पंजीकरण, चिकित्सकीय सुविधाओं, अभिलेखों तथा अन्य आवश्यक मानकों का सत्यापन किया।
अचानक हुई कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई अस्पतालों के दस्तावेजों की जांच की गई और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
एडिशनल सीएमओ ने चेतावनी दी कि बिना वैध पंजीकरण अथवा नियमों के विपरीत संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button