थाना सिंगरामऊ में तैनात सिपाही बिपिन बने उपनिरीक्षक
संवाददाता अंकित दूबे

सिंगरामऊ। जौनपुर जिले के थाना सिंगरामऊ में तैनात सिपाही बिपिन गौड़ उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अपनी सतत मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा से यह उपलब्धि हासिल की है। जिससे पुलिस विभाग एवं परिजनों में हर्ष है। जानकारी के अनुसार बिपिन गौड़ मूल रूप से कुशीनगर जिले के निवासी है उनके पिता राजेश गौड़ घर पर ही रहते हैं। विपिन गौड़ अपनी व्यस्त ड्यूटी के साथ साथ समय निकालकर इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है जो आज के युवाओं के लिए एक उदाहरण है कि लगन से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता। UPSI 2025 की परीक्षा में सफल होने के बाद थाना सिंगरामऊ प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्य एवं बिपिन गौड़ के साथ ड्यूटी पर तैनात साथी सिपाही रजत पांडेय, सतीश कसौधन , सौरभ सिंह,एवं अन्य पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने बिपिन गौड़ को ढेरों सारी शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।