Uncategorized

पेपरलीक मामले को लेकर जागरूक नागरिक मंच बदलापुर ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम से उपजिलाधिकारी बदलापुर को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर। जौनपुर। आज जागरूक नागरिक मंच बदलापुर की इकाई ने बदलापुर तहसील के रामजानकी तिराहे से सैकड़ों की संख्या में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपरलीक में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मआवजा और शांतिपूर्ण पर बर्बर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई का नारा बुलंद करते हुए तहसील परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता प्रमोद कुमार शुक्ल (मोनू) ने कहा इस लोकतांत्रिक देश के भीतर जनता अपनी किसी भी मांग को लेकर आंदोलन कर सकती है। जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। परंतु जिस तरीके से हमारी सरकार ब्रिटिश हुकूमत की तरह अपने लोगों के साथ बर्ताव कर रही है वह घोर निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और संवाद के लिए स्थान होना चाहिए। परंतु आज लोकशाही को तानाशाही में वर्तमान सरकार बदलने का प्रयास कर रही है। जिसका परिणाम ही जंतर-मंतर का आंदोलन है।

अब यह आंदोलन जनता का हो गया है। इसे किसी भी प्रकार से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सरकार को चाहिये कि हमारी तीनों मांगो को स्वीकार करे। ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके।

अंत में मोनू जी ने कहा सरकार को सद्बुद्धि आये और मांगो को स्वीकार करे। ताकि देश के भविष्य हमारे बच्चे देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर सकें।

इस कार्यक्रम में जय कुमार मौर्य,सुजीत मौर्य, विशाल मौर्य, दिलीप कुमार खरवार, आजाद गुप्ता, मुकेश निषाद (एडवोकेट),संतोष प्रजापति, मुकेश मौर्य,आलोक भारती के साथ तमाम जुझारू छात्र-नौजवानों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button