घुघली थाने पर डीआईजी का औचक निरीक्षण
घुघली | महराजगंज

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने आज शनिवार को घुघली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों की गहन जांच की और थाने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभिलेखों की बारीकी से जांच गोरखपुर जोन डीआईजी श्री एस चन्नप्प शिवशिंपी चन्नप्प
डीआईजी ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर और महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर चेक किए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वारंट-समन के निस्तारण और शिकायतों के निपटारे की स्थिति के बारे में थानाध्यक्ष से जानकारी ली।
परिसर और व्यवस्थाओं का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीआईजी गोरखपुर जोन डीआईजी श्री एस चन्नप्प शिवशिंपी चन्नप्प ने थाने के बैरक, सीसीटीएन कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और परिसर की साफ-सफाई देखी। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर में दर्ज शिकायतकर्ताओं से बात कर पुलिस के व्यवहार और समय से कार्रवाई के बारे में फीडबैक भी लिया। पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश* इस मौके पर डीआईजी ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को जनता से मधुर व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को समय से अपडेट रखा जाए और थाने में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए।गोरखपुर जोन डीआईजी श्री एस चन्नप्प शिवशिंपी चन्नप्प डीआईजी के दौरे से थाने में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सहित पूरा स्टाफ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा।इस दौरान महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी,सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार,व थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
घुघली समाचार