Uncategorized

स्वतंत्र सोच विकसित कर रही है समाज में सकारात्मक बदलाव:प्रमोद शुक्ला ” मोनू “

संवाददाता अंकित दूबे
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर के समाजसेवी प्रमोद शुक्ला ” मोनू ” ने कहा है कि वर्तमान समय में हो रहा परिवर्तन केवल जनरेशन गैप नहीं, बल्कि आधुनिक, गरिमापूर्ण और मानवीय जीवन की दिशा में बढ़ता कदम है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि भगत सिंह जिस समानता और समाजवादी व्यवस्था का सपना देखते थे, उस दिशा में समाज को आगे बढ़ना चाहिए।
प्रमोद शुक्ला ने कहा कि नई पीढ़ी (जेन-जी) परंपरागत सोच से अलग अपने विवेक और मानवीय मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। उनके अनुसार समाज में धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत, आत्मसम्मान और गरिमापूर्ण जीवन को महत्व देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मानना था कि ताकत शरीर में नहीं, बल्कि विचारों में होती है। इसी विचारधारा से प्रेरित होकर नई पीढ़ी अपनी स्वतंत्र सोच विकसित कर रही है और समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर मानव जीवन को और अधिक उन्नत एवं सरल बनाने के लिए शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button