Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी द्वारा कप्तानगंज में पूजन अर्चन व दीपदान किया गया
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

कुशीनगर (कप्तानगंज)भारतीय जनता पार्टी शिर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज गुरु शिष्य परंपरा का संदेश देने वाला गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कप्तानगंज मंडल के नगर पंचायत कप्तानगंज के सिद्ध पीठ मां दुबौली स्थान, श्री राम जानकी घाट मंदिर, मां कोटकी दुर्गा मंदिर मंगल की बाजार, श्री राम जानकी मंदिर रेलवे ढ़ाला, श्री कुलकुला स्थान व मां गुंदेश्वरी मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मठ, मन्दिरों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गणों के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन, दीपदान किया गया एवं मठ/मंदिर के महंत एवं पुजारी महाराज जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल किसी व्यक्ति का सम्मान करने का ही पर्व नहीं है, अपितु यह उस चेतना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जो अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है। भारतीय परंपरा में गुरु को इसलिए पूजनीय माना गया है की वो केवल शिक्षा से ही साक्षात्कार नहीं कराते, अपितु जीवन के उन मूल्यों की आधारशिला भी रखते हैं जिस पर हमारा जीवन टिका होता है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला महामंत्री राम गोपाल गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष हरे राम गुप्त , पूर्व चेयरमैन श्री विजय खेतान, पूर्व विधायक शंभू चौधरी महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा व अनील कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष रमेश अग्रहरि , अशोक दूबे, विजय कनौजिया , शक्ति केंद्र संयोजक उमेश शाह आई.टी.सेल संयोजक पिंटू अग्रहरि, बूथ अध्यक्ष प्रशांत जयसवाल, हरिश्चन्द्र अग्रहरि सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।