Uncategorized

कुशीनगर: मौत को दावत दे रही छोटी नहर की पुलिया, टूटी रेलिंग से हर दिन हादसे का खतरा; ग्रामीणों में भारी रोस

संवाददाता सिरजेश यादव

रामकोला (कुशीनगर), 30 जुलाई 2026। विकासखंड रामकोला के ग्राम सभा रामबर बुजुर्ग के टोला सिहुलिया मठिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित छोटी नहर की पुलिया की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। रेलिंग टूट जाने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं तथा दोपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लोग पुलिया से नीचे नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अब तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
गुरुवार को ग्रामीणों ने पुलिया के पास एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिया की रेलिंग का तत्काल निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि रामबर चौराहे से सिहुलिया मठिया जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई और कोई बड़ा हादसा हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने जिला प्रशासन और नहर विभाग से जनहित में पुलिया की रेलिंग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है

Related Articles

Back to top button