Uncategorized

प्रतिबंध इंजेक्शन के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज/नौतनवां : प्रतिबंधित इंजेक्शन व मोटरसाइकिल समेत चारअभियुक्त गिरफ्तार
नौतनवा पुलिस द्वारा 606 प्रतिबंध इंजेक्शन समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को नौतनवा गैस गोदाम के निकट हाईवे पर भ्रमण के दौरान संदिग्ध लग रहे मोटरसाइकिल सवारों की तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।
दो अलग-अलग स्थानो से चार अभियुक्तों को दो मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।
जबकि जनपद में 2022 में पकड़े गए ड्रग माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए डीएम के आदेश पर उनके संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। फिर भी ड्रग माफियाओं में कोई डर नहीं है ये बरामदगी उसका उदाहरण प्रतीत होता नजर आ रहा है
इनकी पहचान सूरज प्रजापति पुत्र जवाहिर प्रजापति 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर थाना नौतनवा जनपद महाराजगंज, चंद्रजीत साहनी पुत्र राजदेव साहनी 24वर्ष निवासी खजुरिया थाना सनौली जनपद महाराजगंज, नागेंद्र साहनी पुत्र हरिराम साहनी 32 वर्ष निवासी रेहरा थाना सनौली जनपद महाराज, आमिर पुत्र सकीम 29 वर्ष निवासी सुकरौली थाना सनौली जनपद महाराजगंज के रूप में हुई।
इन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button