Uncategorized

तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ों छात्राएं बेहोश

देवरिया। जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन के आदेश पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बड़ी संख्या में छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं।
बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा के दौरान करीब सैकड़ों छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कई छात्राओं को ऑक्सीजन पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर छात्राओं के उपचार में जुटे हुए हैं।
घटना के बाद स्कूल परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि स्कूल से कई छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
प्रधानाचार्य ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
कॉलेज के प्रधानाचार्य का आरोप है कि तिरंगा यात्रा के दौरान मेडिकल सुविधा और पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। उनका कहना है कि यदि यात्रा के दौरान चिकित्सा व्यवस्था रहती तो छात्राओं को तत्काल उपचार मिल सकता था।
फिलहाल छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वजह को लेकर आधिकारिक रूप से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button