एसडी सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रगान, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने देशभक्ति की भावना से मनाया राष्ट्रीय पर्व

दीनदयाल मंडल क्राइम क्राइम ब्यूरो गोरखपुर
कुशीनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एस०डी० सेंट्रल पब्लिक स्कूल, साहबगंज रामकोला, कुशीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ।
विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवनाथ पाण्डेय जी एवं प्रधानाचार्य श्री विवेक कुमार पाण्डेय जी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शत्रुघ्न तिवारी जी, दीनदयाल पाण्डेय जी, मुकेश त्रिपाठी जी, नेहा कुशवाहा जी, राधिका पाण्डेय जी, कृति दुबे जी, प्रीति भारती जी, सना खातून जी, संध्या यादव जी, अलका वर्मा जी सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवनाथ पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य श्री विवेक कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।