Uncategorized
नागरिक सुरक्षा मुख्यालय फूल बाग कानपुर नगर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहणकर मनाया गया जिसमें मुख्यालय के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक विष्णु कुमार शर्मा जी के नेतृत्व में कानपुर नगर के चीफ वार्डन श्री राजीव सिंह जी द्वारा तिरंगा फहराया गया कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वार्डेनों ने अमर शहीदों को याद करते हुए कुछ पंक्तियां और देशभक्ति गीत व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन सहायक उप नियंत्रक विमलेश कुमार यादव जी द्वारा किया गया कानपुर नगर के चीफ वार्डन श्री राजीव सिंह जी एवं डिप्टी चीफ वार्डन श्री आशीष कुमार बाजपेई जी द्वारा सभी प्रखंडों के वार्डनो द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसमे कानपुर नगर के सभी प्रखंडों के समस्त वार्डन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कानपुर नगर से विशेष संवाददाता रवि शर्मा की खास रिपोर्ट