बस्ती से बड़ी खबर:
अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर एक्शन में DM, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

भारत News 24 |
संवाददाता: बलवन्त वर्मा
बस्ती | 23 अगस्त 2026
बस्ती जिले में सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। रविवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने ए०एस०एच०एस० एण्ड जी०आर०एस० इण्टर कालेज तथा एपीएन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य तैयारियों का जायजा लिया
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
सुविधाओं की पड़ताल: डीएम ने परीक्षा कक्षों में जाकर अभ्यर्थियों के बैठने की सीटिंग प्लान, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।
CCTV से निगरानी: केंद्र पर तैनात सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था को जांचा, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।
सख्त हिदायत: केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।