➡️थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
➡️बक्शा थाने में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अभिलेखों और थाना परिसर का भी किया निरीक्षण

ज़ी न्यूज़ 7 आशीष सिंह
➡️जौनपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने थाना बक्शा में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।