Uncategorized
सड़क किनारे अचेत मिले बुजुर्ग, पुलिस की तत्परता से बची जानघुघली थाना क्षेत्र के
ग्राम मंगलपुर पटखौली में शुक्रवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उनकी पहचान सब्बीर पुत्र अमीर, निवासी वार्ड नंबर 24, नगर पंचायत बरहज, थाना बरहज, जनपद देवरिया के रूप में की।
पुलिस ने उनके घुघली निवासी रिश्तेदार रियाज को बुलाकर बुजुर्ग को उनके सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि वर्तमान में बुजुर्ग की स्थिति ठीक है।

पुलिस की तत्परता और राहगीरों की सजगता से बुजुर्ग की जान बच गई।
घुघली समाचार