Uncategorized

पोखरे में मिला अधेड़ व्यक्ति का शवघुघली। थाना क्षेत्र के बांसपार ढेकही गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,

जब गांव के एक पोखरे में अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में उतराता मिला। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पोखरे के पास लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान भोलई प्रसाद पुत्र रामदिहल (करीब 65 वर्ष), निवासी बांसपार ढेकही के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण पोखरे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
घटना की सूचना घुघली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button