डीजे संचालकों और मूर्तिकारों की बैठक, थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देशघुघली/महराजगंज।
घुघली थाना परिसर में बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए डीजे संचालकों एवं मूर्तिकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने की। इस दौरान थाने के कई उपनिरीक्षक भी मौजूद रहे।
बैठक में थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों एवं मूर्तिकारों को त्योहारों और आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजनों में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी डीजे संचालकों और मूर्तिकारों से आपसी सहयोग के साथ त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए डीजे संचालक, मूर्तिकार एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


घुघली समाचार