Uncategorized

कप्तानगंज चीनी मिल के फिर से चलने की जगी उम्मीद, आज से शुरू होगा मरम्मत कार्य

कप्तानगंज, कुशीनगर। लंबे समय से बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल के दोबारा संचालित होने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। मिल से जुड़े अधिकारियों के वापस काम पर लौटने और आज से मिल में मरम्मत कार्य शुरू होने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों में मिल के चालू होने को लेकर उम्मीद जगी है।
बताया जा रहा है कि बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा संचालन में लाने की दिशा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिकारियों के काम पर लौटने के बाद मरम्मत और अन्य जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है।
मिल के फिर से चलने की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों ने कुछ जानकारी मिल चलने की कुछ संभावनाएं है अब देखना है मिल कब तक शुरू हो सकती है,
चीनी मिल के चालू होने की उम्मीद से क्षेत्र के किसानों और कर्मचारियों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। अब लोगों की नजरें मरम्मत कार्य की प्रगति और मिल के वास्तविक संचालन पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button