घुघली थाने में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को दी गई भावभीनी विदाईमहराजगंज। घुघली थाना परिसर में शुक्रवार को होमगार्ड सेवा से
सेवानिवृत्त हुए दो जवानों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


इस दौरान अर्जुन शर्मा और रामकरन शर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने दोनों जवानों के सेवाकाल को याद करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और योगदान की सराहना की।
समारोह में थाना प्रभारी (एसओ) अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने दोनों सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान उनके लंबे सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि सरकारी सेवा में उनका योगदान सराहनीय रहा है। साथ ही उनके सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर एसओ अरविंद कुमार सिंह, एसएसआई राकेश यादव, कंपनी कमांडर विजय कुमार, पीसी तारकेश्वर मणि, होमगार्ड हरिगोबिंद, श्रीनारायण मिश्रा, रामसूरत और योगेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने दोनों जवानों को नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
जी न्यूज़ घुघली समाचार