राष्ट्रपिता के जयंती पर जरूरतमंद छात्राओं को रोटरी क्लब कुशीनगर ने दिया नि:शुल्क साइकिल और सिलाई मशीन
संवाददाता सिरजेश यादव

सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु चार लोगों को किया गया सम्मानित।
बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दी गई सच्ची श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा गांधी जयंती समारोह का आयोजन कसया स्थित शहीद स्मारक पार्क में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
रोटरी द्वारा राष्ट्रपिता के स्वावलंबन के सपने को साकार करते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर ने जरूरतमंद 15 छात्राओं को शिक्षा में सहयोग के साधन बनाने हेतु नि:शुल्क साइकिल एवं 1 महिला को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान हेतु दीपक मद्धेशिया, साधु बैजनाथ, अखिल सिंह एवं धीरज राव को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने गांधी जी के विचारों को आज के समाज में प्रासंगिक बताया।
विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन रोटरी सह संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेद्वी ने किया। राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भिक्षु नंदरतन महाथेरो, अधिवक्ता अम्बरीष चौबे, दिनेश तिवारी भोजपुरिया सहित कई नगर के बौद्धिक एवं गणमान्य लोगों ने भी गांधीजी पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर रोटरी के सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सह सचिव सुनील सिंह, सह सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अरुण वर्मा, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, सदस्य विजय गुप्ता, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, मो. फैयाज खान, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, डॉ. रिज़वान आलम, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, फौजिया परवीन, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, आदिल खान, नगर पालिका के वार्ड सभासद विनय राव, अमेरिकन सिंह, केशव सिंह, डॉ अनिल सिन्हा, निगम मौर्या, एडवोकेट अम्बरीष चौबे, दीवानी बार एसोसिएशन के ब्रह्म कुमारी दीदी स्मिता, पूर्व सभासद अमरचंद जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय, कालिंदी त्रिपाठी, टीएससीटी के जिला संयोजक अखिलेश यादव, स्काउट के इजहारुल हक खान, प्रधान संघ के अध्यक्ष अकबर अंसारी, नागेंद्र तिवारी, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, एडवोकेट कृष्ण कुमार तिवारी, आशुतोष मिश्रा, टीएससीटी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुरेश गुप्ता, डॉ संजय सिंह, वंदना शर्मा, मधुलिका इत्यादि उपस्थित रहे।