Uncategorized
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित
संवाददाता सिरजेश यादव

कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को हाटा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव संगठन, संत कबीर क्षेत्र भगवान दयाल विश्वकर्मा, हाटा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं अन्य साथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।