Uncategorized

नवीन मंडी स्थल से निकली विकसित भारत संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में किया भ्रमण

संवाददाता आर. के. शर्मा
घुघली समाचार

महराजगंज। नवीन मंडी स्थल से बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक जय मंगल कनौजिया, जिला अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा का संदेश लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया। यात्रा के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विधायक जय मंगल कनौजिया और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button