*विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा इन्दरपुर में पशुपालन विभाग के द्वारा आयोजित “पं० दीनदयाल
उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर,, का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं को होने वाले बीमारी के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इशांत आनंद जी ने जानकारी दिया।*
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री हरेराम गुप्त जी ने गौ माता को गुड़ चना खिलाकर एवं पूजन अर्चन तिलक लगाकर फिता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने उद्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में किसानों को पशुपालन के बारे में विस्तार से जानकारी दिए और सरकार पशुपालकों के हित में कई निर्णय लिए जो किसानों एवं पशुपालकों के लिए आज के परिवेश में वरदान साबित हो रहा है।
इस अवसर पर पशुओं की जांच करके पशुपालकों को निशुल्क औषधि व दवाएं वितरित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एम.पी. कनौजिया जी, मंडल महामंत्री श्री मनोज कुमार मिश्रा जी, उपाध्यक्ष श्री अशोक दुबे जी, पशुधन अधिकारी राम आसरे सिंह जी, श्री सुरेंद्र तिवारी जी, श्री अंकुर मिश्रा जी, श्री विशाल सिंह जी सहित भारी संख्या में किसान महिलाएं वह पशुपालक उपस्थित रहे।
अन्त में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इशांत आनंद जी सभी आगंतुकों आभार व्यक्त किया।
