सोहगीबरवा के जंगल अब पर्यटकों को बुला रहे हैं
रविवार को सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य की दक्षिणी चौक रेंज में पर्यटन सत्र 2026-27 के लिए जंगल सफारी का शुभारंभ हुआ।
जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ तिवारी एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषभ नायक ने सफारी का शुभारंभ किया। बच्चों और ग्रामीणों को सफारी जीप से जंगल का भ्रमण कराया गया तथा वन्यजीवों और जैव विविधता के महत्व से परिचित कराया गया।
यह सिर्फ जंगल की सैर नहीं, बल्कि प्रकृति को करीब से समझने और उसके संरक्षण से जुड़ने का अवसर है। जंगल सफारी से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
सोहगीबरवा की प्राकृतिक सुंदरता जितनी देखी जाए, उतनी ही कम है। अब जरूरत है कि हम इसकी खूबसूरती के साथ-साथ इसकी जैव विविधता और वन्यजीवों की विरासत को भी संजोएं।
आइए, जंगल देखें… जंगल को समझें… और जंगल बचाने में सहभागी बनें। पुरा खबर देखिए G.NEWS GHUGHALI LIVE 24 पर KUNDAN MISHRA के साथ
