Uncategorized

*प्रतापगढ़ जनपद* के समस्त विश्वकर्मा बंधु, शिक्षक समाज, अधिवक्तागण, प्रशासनिक सेवारत बंधु, कर्मठ संघर्षशील जुझारू कर्मप्रधान अपने

श्रम से संपूर्ण जगत को ऊर्जा देने वाले विश्वकर्मा बंधुओं, किसान बंधुओं आप सबसे *विश्वकर्मा योद्धा संगठन* के समस्त सदस्यों द्वारा आवाहन प्रेषित किया जाता है कि जनपद में पांच तहसील है- सदर, पट्टी, लालगंज, रानीगंज कुंडा,
इन पांचों तहसीलों में आगामी 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजनउत्सव दिवस में जनपद स्तरीय कार्यक्रम को इतिहासिक बनाने की दिशा में अपनी गरिमामय कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर नियोजित अवधारणा प्रस्तुत करने के लिए इस सामाजिक मंच पर आपको आगे बढ़कर आना चाहिए।कब तक आप अपने समाज के प्रति उदासीन बने रहेंगे। समाज के गौरवमय इतिहास व जागरूकता मिशन को लेकर कब सजग होंगे।
सर्व समाज में मान प्रतिष्ठा जन बल, एकता, संगठन एकीकरण के अभियान को लेकर कब उतरेंगे।

*संस्थापक*
*विश्वकर्मा योद्धा संगठन*
*पवन कुमार विश्वकर्मा शक्तिपीठ ग्राम कुसमी, तहसील सदर, जनपद प्रतापगढ़ (उ०प्र०)*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button