बलिया—-नागपंचमी और विश्वकर्मा पूजन समारोह का हुआ भव्य आयोजन—–
बलिया——-
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा समाज के लोगों के द्वारा बलिया भृगु बाबा स्थान के पास स्थित विश्वकर्मा भगवान मंदिर के प्रांगण में नागपंचमी और विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बहुत ही धूम-धाम से किया गया जिसमे जिले के हर गांव से सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लोक गायक शेखर शर्मा और लोग गायिका रितु राय रही इसके मुख्य अतिथि माननीय रामअवध शर्मा जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ गौतम देव शर्मा जी रहे समिति के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथि को विश्वकर्मा भगवान की क्षया चित्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहें कि आप सभी के सहयोग से ही किसी भी कार्य को आसानी से किया जा सकता है माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने विश्वकर्मा समाज के लिए 17 सितम्बर को कई योजना लांच करने के लिए रूप रेखा तैयार कर लिए है जिसे आने वाले दिन हम लोगों के लिए बहुत ही मायने रखेगा ।इसी क्रम में प्रखर वक्ता के रूप में माननीय सतेन्द्र शर्मा जी रहे सतेन्द्र शर्मा जी अपने पांच मिनट के संबोधन में अपने समाज के लोगों से विनम्र निवेदन करते हुए उन लोगों के लिए रामबाण मन्त्र देना का काम किये और कहे की आप लोग आज ही प्रण लीजिये की भले ही थोड़ा कम खाये लेकिन अपने बच्चो को अधिक से अधिक संख्या में पढ़ाने का काम करे और अपने समाज के प्रति एकजुटता का हमेशा परिचय दे जिसे अपने समाज का भला हो सके आप लोग चाहे किसी भी पार्टी के सिपाही हो लेकिन जहाँ पर अपने समाज के लोगों पर कोई अत्याचार करें या बिना मतलब के परेशान करें वहाँ पर आप लोग अपना एकजुटता का परिचय अवश्य दे मै आप को बचन देता हुआ कि आप लोगों के प्रति 24 घंटा ये आपके सेवक सतेन्द्र शर्मा हाजिर है आप लोग निशंकोच अपनी समस्या हमसे कहने का काम करें जिसे हम हर संभव निदान के लिए प्रयास रत्नं रहूँगा।इस मौके पर पूर्व मंडल मंत्री भाजपा माननीय,रमेश शर्मा जी,छट्ठू शर्मा,नंदकिशोर शर्मा,विनोद शर्मा ,सुनील शर्मा,युवा नेता प्रदीप विश्वकर्मा,राजा शर्मा,सोनू शर्मा,चन्दन शर्मा,शालिक शर्मा इत्यादि सैकड़ो की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।।।



संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia