शान्ति ई.आई.टी.डिग्री कॉलेज पर केक काटकर मनाया गया 5वां स्थापना दिवस
कप्तानगंज के इंद्रपुर चौराहे पर स्तिथ ई.आई.टी डिग्री कॉलेज पर बच्चो व शाखा प्रबंधक व टीचर गणों ने धूम धाम से मनाया गया शान्ति ई.आई.टी. डिग्री कॉलेज का पांचवा स्थापना दिवस। और शान्ति ई.आई.टी. डिग्री कॉलेज के बच्चो के साथ केक काटकर व क्विज प्रतियोगिता भी कराया गया जिसमे प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर बच्चो को सम्मानित किया गया । जिसमे प्रथम स्थान अनुराधा ने प्राप्त कर अपने संस्था व अपने माता पिता का नाम रोशन किया साथ ही संस्था प्रबंधक सुख सागर सर द्वारा टॉप टेन विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किये । बच्चो ने पुरस्कार व मेडल पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे । और शाखा प्रबंधक सुख सागर सर ने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत करके सफलता हासिल कर सबको दिखाना चाहिए और कभी हार नही माननी चाहिए क्योंकि हार से ही सिख व अनुभव प्राप्त होता है और सभी बच्चो को उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

