Uncategorized
एसडीएम व सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें
हाटा कुशीनगर माह के चौथे शनिवार को अहिरौली थाना परिसर सभागार में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । थाना समाधान दिवस में उप जिला अधिकारी हाटा हीरालाल व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह द्वारा अहिरौली थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय की मौजूदगी में फरियादियो की समस्याओं को बड़ी गम्भीरता से सुना गया। इस समाधान दिवस पर उनके सामने फरियादियों द्वारा कुल पांच शिकायत पत्र आए । जिसमें एक शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायत पत्रों को राजस्व और पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर कम से कम समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को निर्देशित किया गया और बताया गया कि लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं होगा । इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविभूषण राय व राजस्वकर्मी मौजूद रहे ।

