Uncategorized

तहसीलदार ने किसान की 181 पर शिकायत वापिस लेने किसान पत्नि पर बनाया मोबाइल पर दवाब, किसान की पत्नि हुई बेहोश

रिपोर्ट – डालचंद लोधी

विजुअल्स डिटेल किसान की पत्नी और तहसीलदार का ऑडियो किसान ने कलेक्टर को दिया कार्यवाही के लिए आवेदन किसान की पत्नी एवं किसान के विजुअल्स बाइट

किसान के साथ ग्रामीणों एवं किसान संघ ने किया कार्यवाही को लेकर थाने का घेराव विजुअल्स
किसानों एवं पुलिस की बाइट

किसानों के आंदोलन के नारेबाजी के एवं थाने में उग्र विजुअल्स मप्र में लाल फीताशाही किस कदर हॉबी है इसकी बानगी आपको हर कही देखने को मिल जाएगी अधिकारी अब तो सीधे धमकी दे रहे है। यहां तक महिलाओं को भी धमकी देने से बाज नही आ रहे ऐसा ही एक मामला देवरी तहसील के है जहां तहसीलदार दिनेश बरगले ने किसान को फोन लगाया जिसे किसान की पत्नी ने उठाया तो तहसीलदार द्वारा 181 पर की गई किसान की सीएम हेल्पलाइन बन्द करने का दबाव बनाया यहां तक महिला को एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी । बही महिला गिरकर बेहोश हो गई । किसान के ऑटोकॉल रेकार्डिंग में सब रिकार्ड हो गया जिसे सुन किसान के होश उड़ गए । किसान का नाम अपनी जमीन के खसरा क्रमांक में न होने की वजह से इस प्रशासनिक गलती के सुधार के लिए तमाम दर-दर की ठोकर खाने के बाद जब उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर शिकायत की थी ।देवरी तहसीलदार दिनेश वर गले ने किसान को 181 सीएम हेल्पलाइन शिकायत बापस लेने फोन लगाया परन्तु ।किसान घर से बाहर होने की वजह से फोन घर पर रखा था जिसे उनकी पत्नी ने रिसीव किया । जब किसान की पत्नी ने फोन कॉलउठाया तो तहसीलदार ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को भेजने की धमकी दी किसान की पत्नी हाई बीपी के पेशेंट होने की वजह से घबड़ा गई और तहसीलदार की धमकी भरी बातें सुनकर बेहोश हो गई ,उस समय घर पर वह अकेली थी आधे घंटे बाद जब किसान का लड़का घर आया तो देखा कि उसकी मां बेहोश पड़ी हुई है तुरंत डॉक्टर को बुलाया और प्राथमिक उपचार किया । बही किसान रिटायर सहायक कृषि विस्तार अधिकारी है । किसान के साथ राष्ट्रीय किसान संघ ने तहसीलदार पर कार्यवाही के लिए कलेक्टर अरविन्द्र दुबे को आवेदन दिया । बही आज ग्रामीणों ओर सामाजिक लोगो के साथ पहुचकर तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही को लेकर सेकड़ो लोगो ने थाना देवरी का घेराव कर मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही की माग की है ।

पूरा मामला रायसेन जिले के देवरी तहसील का है जहां पर राजेंद्र रघुवंशी ग्राम करहैया निवासी ने राजस्व विभाग संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की थी। जिसे बंद करवाने के लिए तहसीलदार द्वारा फोन लगाया गया जिसे राजेंद्र रघुवंशी की पत्नी ने उठाया तहसीलदार द्वारा पत्नी से सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने की बात कही। साथ ही ओटीपी बताने की बोला महिला द्वारा मुझे मोबाइल चलाना नहीं आता और घर पर मेरे पति नहीं है। बोलने पर तहसीलदार ने आसपास में पड़ोसी या बच्चे हो तो उन से पूछो और ओटीपी हमें बताओ। महिला द्वारा मना करने पर तहसीलदार द्वारा पुलिस से कार्यवाही करने की बात कही एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे महिला घबरा गई और गिर पड़ी। कुछ समय बाद महिला को बेहोशी की हालत में परिवार जन द्वारा डॉक्टर को दिखाया। यह पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार जन को लगी जिन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाकर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया।साथी उच्च कार्रवाई करने की मांग की।

राजेन्द्र सिंह रघुवंशी ,किसान
सुनीला रघुवंशी किसान की पत्नी

रविंद्र रघुवंशी नगर परिषद अध्यक्ष देवरी
रामेश्वर रघुवंशी एडवोकेट

संतोष रधुवंशी भारतीय किसान यूनियन
संजय यादव सब इंस्पेक्टर , देवरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button