Uncategorized

पिकप वाहन से ले जायी जा रही 02 राशि गोवंश के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.08.2023 को थाना चौराखास पुलिस द्वारा बलियवा घोठा घाट के पास से पिकप वाहन से ले जायी जा रही 02 राशि गोवंश के साथ दो अभियुक्तों1-राकेश कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा साकिन तरया लक्षराम थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, 2-प्रदीप चौहन पुत्र मोहन चौहान सा बजारी टोला देवरवा थाना गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/2023 धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 183/2023 धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-राकेश कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा साकिन तरया लक्षराम थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
2-प्रदीप चौहन पुत्र मोहन चौहान सा बजारी टोला देवरवा थाना गोपालगंज बिहार

बरामदगी का विवरण-
1-सफेद रंग महिन्द्रा मैक्सी मैजिक रजिस्ट्रेशन नं0 UP57BT1745
2-दो राशि गोवंशीय पशु

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 सुशील चौरसिया थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
3-का0 नन्दकिशोर सिंह थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
4-का0 अभिषेक राय थाना चौराखास जनपद कुशीनगर

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button