Uncategorized

रक्षाबंधन के मद्देनजर नामित किये गए पर्यवेक्षक/सुपर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट

दिनांक 29 अगस्त से 31 अगस्त तक समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे भ्रमणशील

त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 3 पर्यवेक्षक,19 सुपर जोनल,37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती

29 अगस्त सूचना विभाग कुशीनगर
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने रक्षाबंधन के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/थानावार नियुक्त किये हैं।
जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र कप्तानगंज, सम्पूर्ण क्षेत्र कप्तानगंज/रामकोला,व तहसील क्षेत्र खडडा, छितौनी हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, सुकरौली, मथौली,सम्पूर्ण क्षेत्र पड़रौना, हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को, तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया,फाजिलनगर, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, सेवरही, दुदही हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में मु0 जफर डिप्टी कलेक्टर को नामित किया गया है।
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 19 अधिकारियों को नामित किया है जो उप जिला मजिस्ट्रेट / जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने इसके अलावे 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किये हैं जो जनपद स्तरीय/विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी हैं।रिजर्व में 07 जोनल व 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।
जिलाधिकारी ने समस्त मजिस्ट्रेट गण को निर्देशित किया है कि अपने अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे की जहां भीड़ भाड़ हो, उस स्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराएं तथा उक्त के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तु स्थिति से भी अवगत कराएंगे तथा संबंधित चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में ही उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि रक्षाबंधन के त्योहार का कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी । उन्होंने सभी को निर्देशित किया है कि दिनांक 29,30, व 31 अगस्त 2023 को समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहेंगे, तथा आवश्यकतानुसार संबंधित एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक /जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका न0 05564-240590 है, कंट्रोल रूम के प्रभारी श्रीमती उषा पाल खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ-नौरंगिया 9452061141 व श्रीमती सुधा पांडे खंड विकास अधिकारी मुख्यालय, कुशीनगर को बनाया गया है जो अपने अपने स्टाफ के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button