Uncategorized

दिनांक-30.08.2023

उद्गम पब्लिक स्कूल पड़रौना के छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को बाँधी गयी राखी। महोदय द्वारा छात्राओं को उपहार स्वरुप चाकलेट आदि भेंट कर उनकी सुरक्षा का लिया गया संकल्प-

रक्षाबंधन पर्व 2023 के उपलक्ष्य में उद्गम पब्लिक स्कूल पड़रौना के छात्राओं द्वारा आज दिनांक 30.08.2023 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए राखी बाँध कर मिठाई खिलाई गयी तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गयी। महोदय द्वारा छात्राओं को उपहार स्वरुप चाकलेट आदि भेंट कर उनकी सुरक्षा का लिया गया संकल्प एवं छात्राओं/अध्यापकों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं तत्काल नजदीकी पुलिस से सहायता लें अथवा कार्यालय आकर व्यक्तिगत रुप से सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। कुशीनगर पुलिस अपकी सेवा में 24 घण्टे तत्पर है।
इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री उमेश चन्द्र भट्ट,पीआरओ श्री भूपेन्द्र कुमार दूबे एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को रक्षा सुत्र बांधते हुए मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद एवं शुभ कामनाएं दी गयी।
रिपोर्टर -कृष्णा जायसवाल सपहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button