सराहनीय कार्य(पत्रांक-243/2023 दिनांक 01.09.2023)दिनांक-01.09.2023 को जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य-
थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.09.2023 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा तमकुहीराज ओवरब्रीज के पास से मु0अ0सं0 62/2023 धारा 363/366 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुड्डु पासवान पुत्र जगन पासवान साकिन नवानगर निजामत थाना साहबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 62/2023 धारा 363/366 भादवि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
गुड्डु पासवान पुत्र जगन पासवान साकिन नवानगर निजामत थाना साहबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 कपिलमुनि थाना तमकुहीराज कुशीनगर
- का0 सुरेश चौहान थाना तमकुहीराज कुशीनगर
- का0 अविनाश प्रजापति थाना तमकुहीराज कुशीनगर
थाना रविन्द्रनगर धूस पर आबकारी एक्ट के तहत 60 शीशी देशी व 70 ली0 कच्ची शराब आदि (कुल कीमत लगभग 10,000/- रुपये) को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में नष्ट किया गया-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक रविन्द्रनगर द्वारा 60 शीशी देशी व 70 ली0 कच्ची शराब बरामद अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश प्राप्त किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 01.09.2023 को 1-श्री उमेश भट्ट (क्षेत्राधिकारी सदर) 2- श्री शशिकान्त (अभियोजन अधिकारी) 3- श्री बब्लू पुत्र सरल (सभासद) सा0 दमवतिया थाना रविन्द्र नगर धूस 4- श्री श्यामपाल सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिहं (सम्भ्रांत व्यक्ति) सा0 डूम्मरभार थाना रविन्द्र नगर धूस 5-श्री राजेश कुमार मिश्र (प्र0नि0) थाना-रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर व 6-श्री संतोष श्रीवास्तव (अ0नि0) थाना-रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर मय टीम की उपस्थिति में थाना परिसर में गढ्ढा खुदवा कर गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये कुल द्वारा 60 शीशी देशी व 70 ली0 कच्ची शराब कीमत लगभग 10,000/- रुपये है।
जिनके उपस्थिति में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में अवैध शराब नष्ट किया गया-
1-श्री उमेश भट्ट (क्षेत्राधिकारी सदर) जनपद कुशीनगर
2-श्री शशिकान्त (अभियोजन अधिकारी) जनपद कुशीनगर
3-श्री बब्लू पुत्र सरल (सभासद) सा0 दमवतिया थाना रविन्द्र नगर धूस
4-श्री श्यामपाल सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिहं (सम्भ्रांत व्यक्ति) सा0 डूम्मरभार थाना रविन्द्र नगर धूस
5-श्री राजेश कुमार मिश्र (प्र0नि0) थाना-रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
6-श्री संतोष श्रीवास्तव (अ0नि0) थाना-रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर ।
जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही-
जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 44 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
कार्यवाही एक नजर में =
1- मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही-सीज-00, ई-चालान-00 वाहन
2- 107/116 में की गयी कार्यवाही-मु0-36 व्यक्ति-98
3- वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी-(01)
4- जनपद में कुल गिरफ्तारी–(कुल-45)
रिपोर्टर – कृष्णा जायसवाल सपहा