Uncategorized

समाचार प्रकाशित करने पर मिष्ठान भंडार संचालक ने दी पत्रकार को धमकी

रिपोर्टर आशीष सिंह रजक

रक्षाबंधन पर नगर में केमिकल युक्त रंगों और मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों का हुआ विक्रय संबंधी समाचार किए गए थे प्रकाशित
बरेली। नगर के ज्यादातर मिष्ठान भंडारों और होटलों पर रक्षाबंधन पर्व के दौरान केमिकल युक्त रंगों और मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों का जमकर विक्रय हुआ। जो लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है, फिर भी संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन मिष्ठान भंडारों और होटलों पर बिकने वाली मिठाईयों और अन्य खाद्य सामग्री की जांच नहीं करते, जिससे इन मिष्ठान भंडार और होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। और केमिकल युक्त रंगों एवं मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों का विक्रय कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व रक्षाबंधन पर्व के दौरान नगर के एक जागरूक पत्रकार ने नगर के मिष्ठान भंडारों और होटलों पर केमिकल युक्त रंगों और मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों के विक्रय संबंधी समाचार प्रकाशित किए थे,जिसपर नगर के पावर हाउस रोड पर स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर नगर के जागरूक पत्रकार महेश वर्मा को 31 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजकर 16 मिनिट पर वाट्सअप पर धमकी भरा मेसेज किया गया। राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर वाट्सअप मेसेज कर धमकी देने पर पत्रकार महेश वर्मा ने शुक्रवार 1 सितंबर को नगर के पत्रकार साथियों के साथ पुलिस थाना बरेली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में श्री वर्मा ने बताया है कि राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित द्वारा धमकी दिए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान और भयभीत हैं, उन्हें आशंका है कि जसवंत सिंह राजपुरोहित उनके या उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित करवा सकते हैं। साथ ही कहा है कि यदि भविष्य में मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार बरेली नगर में स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित होंगे। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने जसवंत सिंह राजपुरोहित पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। समाचारों को लेकर राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक द्वारा नगर के जागरूक पत्रकार महेश को धमकी दिए जाने से नगर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकारों का कहना है कि यदि स्थानीय प्रशासन संबंधित पर कार्रवाई नहीं करता तो वह इस संबंध में एसपी, कलेक्टर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात कर संबंधित पर कार्रवाई करने की बात करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button