Uncategorized

नप अमले ने नालियों पर अतिक्रमण को सख्ती से हटाया, अब नालियों की हो सकेगी सफाई

रिपोर्टर आशीष सिंह रजक

नगर के मुख्य बाजार से लेकर गली-मोहल्लों के नाले-नालियों पर पक्का अतिक्रमण होने से सड़कों पर गंदगी फैल रही थी। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा था बल्कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को लेकर की गई तैयारियों की पोल खुलती दिखाई दी रही थी। सफाई कर्मी अतिक्रमण होने के कारण चाहकर भी सफाई नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते नाले-नालियां चोक थी और गंदगी सड़कों पर आने लगी थी। भास्कर ने एक दिन पहले ही नाले-नालियों पर पक्का अतिक्रमण होने के कारण नहीं हो पा रही सफाई शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अफसर हरकत में आए और आनन-फानन में मंगलवार को प्रभारी सीएमओ बीएस मालवीय अमले के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध करना चाहा लेकिन अफसरों के तेवर देख लोगों ने भी विरोध करना उचित नहीं समझा।

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में भी पिछड़ा

नागरिकों की लापरवाही के कारण स्वच्छ सवेक्षण अभियान में भी इस बार नप पिछड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। क्योंकि अब भी नियमित साफ सफाई के अलावा अच्छे नंबर को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि नप ने अभियान में नंबर बढ़ाने को लेकर प्रयास तो किए हैं, लेकिन यह प्रयास नाकाफी है।

नालियां चोक होने से सड़कों पर फैल रही थी गंदगी, आवागमन हो रहा था बाधित

रस्म अदायगी बनकर न रह जाए अभियान

नागरिकों से अपील, स्वयं हटाएं अतिक्रमण

नाले नालियों पर अतिक्रमण के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसके चलते सफाईकर्मी भी सफाई नहीं करवा रहे थे, वहीं सफाई नहीं होने के कारण रहवासियों की भी शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की है। लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसलिए सभी से निवेदन हैं कि वह स्वयं ही अतिक्रमण हटाए ताकि हमार शहर साफ स्वच्छ बना रहे। बीएस मालवीय, प्रभारी सीएमओ

नप अफसर पूरे शहर में नाले नालियों पर से अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई करवाने का दावा कर रहे हैं, शुरुआत भी इसी अंदाज में की है, लेकिन नागरिक नप की इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। नागरिकों ने बताया कि नप हर बार शिकायत मिलने या ऊपर से किसी बड़े नेता का फोन आने पर ऐसी कार्रवाई अक्सर करती है, जिसे अभियान का नाम दे दिया जाता है। लेकिन एक दो दिन कार्रवाई की खाना पूर्ति कर फिर चुप बैठ जाते हैं, जिससे अतिक्रमणकारी फिर से अतिक्रमण करने लगते हैं। नागरिकों ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी यह अतिक्रमण कहीं रस्म अदायगी बनकर न रह जाए। नागरिकों ने बताया कि इसी तरह रोजाना अलग अलग क्षेत्रों में जाकर कार्रवाई होना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button