- जनपद कुशीनगर-*


दिनांक-06.09.2023
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा आज दिनांक 06.09.2023 को पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जनपद की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। गोष्ठी के प्रारम्भ में स्थिति की जानकारी ली गयी, तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-
1-लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश
2-नये गैगेस्टर एक्ट तथा गैगेस्टर एक्ट में धारा 14(1) की कार्यवाही की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश
3-नये एचएस खोलने की कार्यवाही की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश
4-आपरेशन कन्विक्शन की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश
5-आपरेशन त्रिनेत्र/आपरेशन ब्रमाह्स्त्र की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश
6-अभियान अवैध/जहरीली शराब की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश
7-एन्टिरोमियों में कार्यवाही की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
8-जनसुनवाई की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
9-आईजीआरएस की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
10-माल निस्तारण की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
11-मा0 न्यायालय में आरोप पत्र/अन्तिम रिपोर्ट दाखिल करने की समीक्षा कर कर दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
12-निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
13-आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत तैयारियों का समीक्षा कर शांन्ति एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
14-अज्ञात अभियोगों को वर्क आउट किया जाये।
15-गौ तस्करी / गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये।
16-हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी के अपराधो पर पुर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबन्ध में कार्य योजना भी बनायी गयी।
17-आपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुचने तथा आवश्यक कार्यवाही करनें के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया।
18-आम जनता से अच्छा व्यवहार, जनप्रतिनिधियों का सम्मान तथा मीडिया के लोगो से भी अच्छा सम्बन्ध रखनें एवं किसी भी घटना के समय घटना के बारे में सही जानकारी से तत्काल सभी को अवगत कराया जाय ताकि आम जनता में गलत लोगो द्वारा कोई अफवाह न फैलाई जा सके ।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञानशाखा, निरीक्षक रेडियोशाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी मीडिया सेल, प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ, प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी डायल-100, प्रभारी यातायात, रीडर व पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
ज़ी न्यूज़ रिपोर्टर – कृष्णा जायसवाल सपहा