रामकोला के पूर्व विधायक डॉ पूर्णमाशी का मथौली में हुआ भव्य स्वागत
अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का बनाए गए है प्रदेश अध्यक्ष

नगर पंचायत मथौली में प्रथम आगमन पर श्रीनिवास यादव ने माला पहनाकर किया स्वागत
सुखसागर प्रसाद
रामकोला कुशीनगर। स्थानीय विधान सभा के पूर्व विधायक डॉ पूर्णमाशी देहाती को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसकी खबर लगते ही विधान सभा के सभी सपा कार्यकर्ताओं व प्रकोष्ठ के लोगों में खुशी का माहौल कायम हो गया। गुरुवार को नगर पंचायत मथौली की धरती पर प्रथम आगमन हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत से गदगद डॉ देहाती ने कहा कि मथौली की जनता से मेरा पुराना नाता है। यहां के लोगों द्वारा किया गया ये सम्मान जीवन भर नही भूल पाऊंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका मैं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के हितों को लेकर सपा दृढ़संकल्पित है। मैं इनके हर सुख दुख में भागीदारी बनूंगा। इनके साथ हो रहे जुल्म व सितम की आवाज उठाऊंगा। किसी भी दशा में इनके साथ अत्याचार हुआ तो बर्दाश्त नही की जायेगी। वर्तमान सरकार इन जातियों के साथ छलावा कर रही है। इनके हितों से कोई सरोकार नहीं है। इन जातियों का हित सिर्फ सपा सरकार में ही है।
स्वागत के दौरान मथौली नगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रह चुके राकेश यादव उर्फ भोला,युवा नेता श्रीनिवास यादव,वरिष्ट नेता हरी यादव,काशीनरेश सिंह,रामसूरत शर्मा,घनश्याम यादव,विधान सभा अध्यक्ष निठुरी राजभर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष परवेज आलम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, छोटेलाल यादव, मार्कण्डेय मिश्रा, आनंद जायसवाल, रामसूरत यादव, मोनू शर्मा, रामकृपाल उर्फ धमारी यादव, रमेश जायसवाल, धीरज, रवि, बृजेश यादव, गजेंद्र, सोनू आदि मौजूद रहे।