लोकेशन- देवरी
संवाददाता -डालचंद लोधी

मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे किसान
रायसेन जिले के विकासखंड उदयपुरा के नगर परिषद देवरी से लगे ग्राम अल्हनपुर बल्हारपुर के किसानों ने तहसील देवरी जाकर तहसीलदार दिनेश बरगले को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में किसानों द्वारा बताया गया कि कलेक्टर ने अपने पत्र क्रमांक 104 / भूमि अर्जुन/ 98 दिनांक 5./1 /1999 को हम लोगों को कस्बा देवरी में विस्थापित कर उक्त भूमि वा जगह पर मोघा जलाशय का निर्माण प्रारंभ किया तथा हमें विस्थापितों 2.50 हेक्टर भूमि या मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था परंतु अभी तक ना भूमि मिली न मुआवजा मिला ज्ञापन में किसानों द्वारा कहा गया है कि हमारी भूमि डूब क्षेत्र में जाने से हमारे पास आय का कोई साधन नहीं बचा और हम सिर्फ मेहनत मजदूरी पर निर्भर हैं तथा हम अधिकतर आदिवासी जाति के लोग हैं ज्ञापन में समस्त किसानों में निवेदन किया है कि हमें 2.50 सेक्टर भूमि या मुआवजा दिया जाए जिससे हमारी आर्थिक स्थिति सुधरे और हमारे परिवार का भरण पोषण हो सके ज्ञापन देने माखन साहू ,कालूराम आदिवासी ,जय राम आदिवासी, साहब सिंह आदिवासी, मिथलेश आदिवासी ,कमलेश आदिवासी, राधे आदिवासी ,मोहन सिंह आदिवासी ,मनीराम आदिवासी, श्यामू आदिवासी ,आदि किसान मौजूद रहे- दिनेश वरगले तहसीलदार देवरी माखनलाल साहू किसान