Uncategorized
बलिया के चिलकहर में युवक की चाकू से गोद कर हत्या।
चिलकहर के हरिजन बस्ती में पुरानी रंजिश में संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय वीर बहादुर ( पूर्व प्रधान चिलकहर)की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। जिसमे दो और युवक घायल बताए जा रहे है। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने रसड़ा - बलिया मार्ग जाम कर दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द और पुलिस उपाधीक्षक दुर्गा प्रसाद पांडेय ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला चिकित्सालय भेजा। जी न्यूज रिपोर्टर दिनेश यादव
