Uncategorized

सेवा समर्पण व त्याग का प्रतीक है भाजयुमो-रणजीत राययुवा मोर्चा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत-युधिष्ठिर सिंह

15 जून 2023,भाजपा-गोरखपुर

उपसम्पादक सुशील मद्धेशिया

रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो जिला इकाई द्वारा आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अन्तर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम रक्तदान व स्वच्छता अभियान की तैयारी बैठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय जी ने कहा कि युवा मोर्चा सेवा समर्पण व त्याग का प्रतीक है, युवा मोर्चा निरन्तर संगठन सरकार व समाज की मूल कड़ी के रूप में विकास की मुख्य धारा से जुड़ा रहता है।भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की बड़ी ताकत है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को जितनी तन्मयता के साथ करता है उतनी ही तन्मयता से सरकार की विकास परक योजनाओं का लाभ भी जन जन तक पहुचाता है। अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश ने कहा कि आगामी सेवा पखवाड़ा में चलने वाला रक्तदान कार्यक्रम 18 सितम्बर को व 02 अक्टूबर को सफाई अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा।
संचालन जिला महामन्त्री अमित पाण्डेय तथा आभार जिला महामन्त्री दीपक सिंह ने किया।
बैठक में सन्तोष चन्द, चन्दन पाण्डेय, अनूप सिंह, श्वेत विकास, महेन्द्र सिंह वीरू, विकास राय,गौरव गुप्ता, राहुल जायसवाल, परमवीर सिंह, राजन पाण्डेय, हिमांशु सिंह, आशुतोष चौहान, अंगद निषाद, अभिमन्यु सिंह, वैभव दुबे,दीपक सिंह, अंकित कन्नौजिया, नवरंग सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button