Uncategorized

बल्लिया–डा. विद्यासागर उपाध्याय को हिंदी भाषा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया—-

नगरा,बलिया-राजस्थान प्रांत के अग्रणी साहित्यिक प्रतिष्ठान “साहित्य मण्डल श्रीनाथद्वारा” ने हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय हिन्दी सेवी समागम में बलिया जनपद के शिक्षाविद डॉ विद्यासागर उपाध्याय को “हिन्दी भाषा भूषण ” की मानद उपाधि से विभूषित किया,जिसे उनकी प्रतिनिधि डॉ रेखा श्रीवास्तव ने ग्रहण किया।सूचना प्राप्त होते ही जनपद के बुद्धिजीवियों व साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।गणमान्य लोगों द्वारा आवास पर और दूरभाष से बधाई देने का तांता लगा हुआ है। हिन्दी भाषा भूषण की उपाधि प्राप्त होने पर डॉ विद्यासागर उपाध्याय का कहना है कि उपाधि से दायित्वबोध बढ़ गया है।यह उपाधि प्राप्त होना मेरे और मेरे शुभचिंतकों के लिए हर्षित और गर्वित करने वाला पल है।उपाधि इस बात की पुष्टि है कि मेरा सृजन साहित्य की दुनिया में अपनी छाप छोडऩे में सफल रहा है।संस्थान ने मेरी साहित्यिक सेवाओं का सम्मान किया है, इसके लिए मैं उसके अध्यक्ष और सदस्यों का आभारी हूुं।सम्मान को केवल सम्मान की दृष्टि से ही नहीं देखा जाना चाहिए, यह साहित्य के सेवा की सामाजिक स्वीकृति भी है।इससे मेरे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और बेहतर सृजन की प्रेरणा मिलेगी।सम्मान की दुनिया में यह महत्वपूर्ण पड़ाव है। मंजिल प्राप्त होने तक यह सिलसिला जारी रखूंगा। चौदह से पंद्रह सितंबर तक चले कुल अठारह सत्रों में में भारत के समस्त प्रांतों से पधारे विद्वान हिन्दी सेवियों ने हिन्दी के उत्थान हेतु व्याख्यान व कवि सम्मेलन इत्यादि में प्रतिभाग किया। चेन्नई से डॉ बी गीता मालिनी,वर्धा महाराष्ट्र से डॉ अर्चना पंड्या,रांची झारखंड से डॉ जंगबहादुरपाण्डेय ,अंबिकापुर छत्तीस गढ़ से डॉ राजकुमार मणि और बलिया उत्तरप्रदेश से डॉ विद्यासागर उपाध्याय को भाषा भूषण प्राप्त होना समस्त बलिया के लिए गर्व का पल है। डॉ उपाध्याय की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय, डॉ नवचन्द तिवारी, डॉ अरविन्द उपाध्याय, डॉ अनिल तिवारी, डॉ आदित्य कुमार अंशु, डॉ नन्द जी नंदा, डॉ जितेंद्र स्वाध्यायी,करुणानिधि प्रसाद दुबे आदि ने बधाई दी है।

   संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
  Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button