Uncategorized

बलिया-डिलेवरी के समय जच्चा बच्चा का हुआ मौत,परिजन का रोते-रोते हुआ बुरा हॉल—

रसड़ा,बलिया–नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ड़िलेवरी के समय इलाज के दौरान जच्चा बच्चा मौत होने पर परिजन ग्रामीण संग शव लेकर रविवार की सुबह 11 बजे कोतवाली पहुंच कर अस्पताल पर कार्यवाही की मांग करने लगे। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस चिकित्सक एवम चिकित्सक की पत्नी तथा एक स्टाफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई। कोतवाली में दिए तहरीर में नगरा थाना के सोना पाली निवासी चंदन कुमार पुत्र शिवमुनि राम ने आरोप लगाया की मेरी पत्नी पूनम देवी 35 वर्ष जो गर्भवती थी। शनिवार की सांय पांच बजे डिलेवरी कराने के लिए रसड़ा नगर के मौलाना रोड स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डाक्टर एवम उनकी पत्नी की लापरवाही से मेरी पत्नी का मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ।अस्पताल में पत्नी की हालत खराब होने पर हमलोग लगभग 10 बजे फातमा मऊ ले गए जहां वहा से भी रेफर कर दिया गया। मेरी पत्नी की रात्रि में एक बजे मौत हो गई। मेरी पत्नी एवम बच्चे के मौत के जिम्मेदार चिकित्सक विनय कुमार सिंह उनकी पत्नी एवम उनके स्टाफ प्रसिद्धन पुत्र रामज्ञानी शकापुर धोटारी थाना बड़ेसर गाजीपुर निवासी है। तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई। मृतक की दो पुत्रियां श्वेता 10 वर्ष एवम शोभा 7 वर्ष है। दोनो बच्चियां मां की मौत से अनभिज्ञ थी। परिजनो के रोने बिलखने से पूरा माहौल ही गमगीन रहा। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की मृतका की पति के तहरीर पर पुलिस चिकित्सक एवम चिकित्सक की पत्नी तथा एक स्टाफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। कहा की दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।

    संवादाता
 रुद्रेश कुमार शर्मा
 G News Beaur
  Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button