Uncategorized

जौनपुर पुष्पराज सिंह लगातार तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पुनः तीसरी बार बनाए गये। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने रजिनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किये थे। उन्होंने पहले 1996 में अखिल विद्यार्थी प्रदेश सह मंत्री बनाये गये थे वह 2006 तक विद्यार्थी परिषद में काम किये जिसमें प्रदेश सह कोषाध्यक्ष फिर कोषाध्यक्ष बनाए गये उनका सफर विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय कार्यसमिति तक रहा। उसके उपरान्त 2007 से 2015 तक वो भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर विराजमान रहे। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और दो बार प्रदेश मंत्री रहे। उसके उपरान्त 2015 में भाजपा जौनपुर के जिला महामंत्री बनाए गये।

जिला मीडिया प्रभारी ने आगे बताया कि 22 जून 2019 में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गये जो आज लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए गये। उनके आज जिलाध्यक्ष बनते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तांता लग गया। लोगो ने माला फूल से लाद दिया। और पटाका फोड़कर खुशियाँ मनाई गई।

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव मनोज दुबे जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह संदीप सरोज जिला मंत्री प्रमोद यादव राजेश सोनकर धनंजय सिंह ओमप्रकाश सिंह धीरू सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय प्रबुद्व दुबे विनीत शुक्ला नीरज मौर्या सभी मण्डल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button