बलिया—बलिया में हुआ विराट विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन—-
बलिया—-
पूर्वांचल के अंतिम छोड़ पर स्थित बागी बलिया में बैनर तले मंगलवार को भृगु बाबा के स्थान के पास स्थित विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में विश्वकर्मा वंशियों के द्वारा विश्वकर्मा पूजन का विराट आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे माननीय रामआसरे विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय राम अवतार विश्वकर्मा जी एवं प्रखर वक्ता के रूप में माननीय सतेन्द्र शर्मा जी रहे।मुख्य अतिथि ने भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम को शुभारम्भ किये तथा अपने 45 मिनट के संबोधन में विश्वकर्मा समाज के लोगों के लिए रामबाण मंत्र दिए कहें कि कहें कि समाज इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है और इसे निपटने के लिए एक तरफ कारोबार और दूसरे तरफ शिक्षा और राजनीति पर चर्चा होना चाहिए तभी जाकर समाज का भला होगा संभव है हमें यह देखकर बहुत ख़ुशी हुई की आप लोग कम से कम एक जगह समय निकाल कर बैठने का काम किये आप लोगों को बता दू की इसी प्रकार आप लोगो का आशिर्वाद मिलता रहे भले हम सत्ता में रहे या ना रहे लेकिन जहां समाज की बात हो वहां पर हम 24 घंटा आप लोगों का साथ रहूँगा क्योंकि हमारे लिए पहले समाज उसके बाद पाटी है विश्वकर्मा वंशियो का ही देन है कि हम आज इस मुकाम तक पहुँचे है और आप को बता दूँ कि इस देश के विकाश में कही ना कही विश्वकर्मा समाज के लोगों की वजह से ही हर प्रकार की मशीन उपलब्ध है प्रदेश और केंद्र में बैठी सरकार कि मंशा विश्वकर्मा समाज के प्रति ठीक नहीं है क्योंकि सरकारें बीए पास और डिग्री धारक विश्वकर्मा समाज के बेटे को नौकरी के बजाय टुल किट देकर समाज को पीछे ले जाने का काम कर रही है जब स्वर्गीः मुलायम सिंह जी मुख्यमंत्री रहे थे उस समय हम लोगों के उनसे निवेदन कर के 17 सितम्बर को छुट्टी पारित कराये वही आज बीजेपी ने जब से सत्ता में आई तब से हम लोगो का वो भी सम्मान ख़ारिज कर दिया मुख्य अतिथि ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी बताए और कहे की सपा की सरकार में हम लोगों को मान सम्मान भी भरपूर मिलता था समाज के लिए अनेक प्रकार की योजना भी थी 1980 में हम अपने समाज के एकजुट होने के लिए मुहिम छिड़े थे जिसका रिजल्ट आप लोगों के सामने है जिले के कई जगह विश्वकर्मा नाम से चौराहा,पुस्तकालय,पार्क आदि का भी निर्माण किया गया है।विशिष्ट अतिथि का कहना है कि आप लोग हमेशा हर जगह
एकजुटता का परिचय दे।वही समाज के प्रखर वक्ता और बलिया जिले के आन बान सान कहे जाने वाले माननीय सतेंद्र शर्मा जी के द्वारा कहा़ गया की अगर समाज के लोगों का किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो आप लोग निसंकोच हमे बताने का काम करे ये सतेंद्र शर्मा आप लोगों के लिए 24 घंटा हाजिर है लेकिन आप लोग बस अपने से गलती ना करे और अपने बच्चे को अधिका से अधिक संख्या में पढ़ाने का काम करे वही दूसरी तरफ शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग अपनी पहचान रखने वाले माननीय अरुण शर्मा जी ने अपने दो टूक लाइन में कहे कि यह शिक्षा शेरनी की वह दूध है कि जो जितना पियेगा वो उतना ही दहारेगा।वही मंचासीन कवि आचार्य नंदा जी ने अपने शब्दों से सभी को मोहित कर लिए।अंत में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी समाज के लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए इस मौके पर प्रभात शर्मा,हरेंद्र शर्मा,अभिषेक शर्मा,युवा नेता प्रदीप शर्मा,रमेश शर्मा,लल्लन शर्मा ,जितेंद्र शर्मा,नन्द किशोर शर्मा,मनोज शर्मा,जितेंद्र शर्मा,चन्दन शर्मा,सोनू शर्मा,कमलाशंकर शर्मा,नागेंद्र शर्मा,अमर नाथ शर्मा,कृष्ण शर्मा,इत्यादि सैकड़ो की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहें।।



संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia