Uncategorized

जी न्यूज घुघली। प्रेसनोट जनपद कुशीनगरदिनांक 20.09.2023

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 20.09.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई। व्यापारी बंधुओं एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर बाजारों में होने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की गई। महोदय द्वारा व्यापारी बंधुओं से अपील की गई कि सभी व्यापारी बंधु अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में HD नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइंट व आने जाने वाले रास्ते की तरफ रखें व उन्हें समय-समय पर चेक करते रहें। इससे अपराध रोकने एवं उसका खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलती है। जी न्यूज रिपोर्टर -कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button